जीआईसी मैदान में मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों सहित दर्जनों लोग हुए शामिल
कविता रावल
9वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को गंगोलीहाट के विश्व प्रसिद्ध हाटकाली मंदिर के निकट श्री महाकाली आदर्श जी आई सी खेल मैदान में मनाया गया। हाटकालिका मंदिर के परिसर में भव्य योग दिवस का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा मौजूद रहे। नोडल अधिकारी डॉक्टर बालम सिंह बोरा व योग अनुदेशक हिमांशु आगरी व हेमा रावत ने कुल 180 योगाभ्यास कराए। योग दिवस को हर घर आंगन योग थीम के तहत मनाया गया । जिसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गईं थी।

योग करने वालो में विधायक फकीर राम टम्टा,ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग विनीता बाफिला,नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक,व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सिंह धानिक,थानाध्यक्ष मंगल सिंह,खंड विकास अधिकारी समीम अहमद,तहसीलदार अबरार अहमद , भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश बोरा , भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवती मेहरा,जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम , नंदन बाफिला विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा,नोडल अधिकारी डॉक्टर बालम सिंह,डॉक्टर अंजना,अनिल कुमार,राजेंद्र कुमार,उमेश कुमार,गंगा देवी, प्रदीप कोठारी , भगवान नेगी ,दीपक मेहरा , अंजना धानिक , सहित दर्जनों अधिकारी,कर्मचारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी