नियम विरुद्ध चल रहे नौ वाहनों के चालान -एआरटीओ ने बरेली रोड में मोतीनगर में चलाया चेकिंग अभियान
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे गौला खनन वाहनों की जांच के लिए एआरटीओ ई ने बरेली रोड में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नौ वाहनों के चालान किए।

एआरटीओ ई जितेंद्र सिंघवाल से मिली जानकारी के अनुसार बरेली रोड में चल रहे गौला वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे वाहन संख्या यूपी29-0399, यूपी 04सीए -4218, यूपी04-6005, यूपी78एटी-1971, यूए04बी-6478, एचआर55- 4228, एचआर69-4976, एचआर38जी -7721, यूके04Cb-9096 सहित कुल नौ वाहनों का चालान किए। उन्होंने बताया कि उक्त वाहनों पर ₹7600 की पेनल्टी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि यह चालान ओवरलोड, प्रेशर हॉर्न, प्रदूषण, रिफ्लेक्टर टेप, एचएसआरपी नंबर प्लेट, नो पार्किंग जोन में किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों में प्रदूषण सही है, जबकि मौके पर देखा गया तो वाहनों में काफी प्रदूषण था। कहा कि प्रदूषण करने वाले प्रदूषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहां किया कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इधर एआरटीओ की कार्यवाही से गौला खनन वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया और गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गई।
इधर गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने बताया कि वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि प्रदूषण वाले वाहनों को मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से ना चलाएं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत