पंचायत चुनाव के लिए आज होगी कैबिनेट में चर्चा -15 जुलाई तक कराए जाने हैं चुनाव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सरकार ने पंचायत चुनाव 15 जुलाई तक कराने के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है।पंचायत चुनाव के लिए आज कैबिनेट में चर्चा होनी है।हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में 15 जुलाई तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए आज कैबिनेट में संशोधित अध्यादेश का प्रस्ताव आ सकता है। प्रस्ताव को फिर से राजभवन भेजे जाने के साथ ही चुनाव की तिथि भी तय कर दी जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

सरकार ने पंचायत चुनाव 15 जुलाई तक कराने के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है।ऐसे में अगले 45 दिन के भीतर पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। जिसे देखते हुए पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के बजाए अगले डेढ़ महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इस संशोधित अध्यादेश में अब यह स्पष्ट किया जा सकता है कि इस तिथि को चुनाव करा लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119