चमोली कीमती मोबाइल फोन मिलने की आस खो बैठे श्रद्धालु के चेहरे पर चमोली पुलिस ने लौटायी मुस्कान
रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
रविवार की रात्रि को श्री हेमकुण्ड साहिब जी की यात्रा पर आये श्रद्धालु डॉ0 अधिराज सिंह पुत्र अतुल कुमार निवासी डिफेन्स कॉलोनी उत्तर प्रदेश द्वारा चौकी घांघरिया पर आकर सूचना दी की उनका iPhone 14 Pro जिसकी कीमत लगभग 1,40,000/- (एक लाख चालीस हजार रूपये) हेमकुण्ड-घांघरिया पैदल मार्ग पर कहीं खो गया है। जिसकी उनके व उनके साथियों द्वारा काफी तलाश की गयी लेकिन फोन नहीं मिला।
उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी घांघरिया उ0नि0 नरेन्द्र कोठियाल द्वारा उक्त श्रद्धालु को उनका फोन ढूंढ लेने का आश्वासन देकर दिनांक सोमवार की सुबह उक्त फोन की तलाश की गयी तो कड़ी मेहनत व मशक्कत के पश्चात उक्त मोबाइल फोन को चौकी घांघरिया से पैदल लगभग 5 km की दूरी पर पत्थर की चट्टान के बीच से सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसे चौकी घांघरिया लाकर श्रद्धालु डॉ0 श्री अधिराज सिंह के सुपुर्द किया गया। अपने कीमती मोबाइल फोन के मिलने की आस छोड़ बैठे श्रद्धालु को जब उनका खोया हुआ फोन लौटाया गया तो उनके द्वारा चमोली पुलिस की तत्परता व कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर