पुत्री से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का लगाया आरोप-

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। एक महिला ने एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-साइबर ठगी पर अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा वार --नौ म्यूल बैंक खातों का खुलासा


 विकासखंड के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह गरीब परिवार की महिला है, जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रही है। उसका परिवार बाहर काम करते रहता है। जिसका फायदा उठाते हुए गांव का एक युवक उसकी पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुत्री को घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आवारा पशु से टकराई होमगार्ड की बोलेरो -गड्ढे में घुसने के बाद दीवार से टकराई, दर्दनाक मौत

पुत्री के पेट में दर्द हुआ तो परिजनों को पता चला कि पुत्री के पेट में 8 माह का गर्भ है। इधर पुलिस ने मामले में कुमराह निवासी राजेश सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि मामले की जांच एसआई बबीता को सौंपी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119