घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मारा-

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। चम्पावत के समीपवर्ती ढकना बडोला गांव की एक महिला को गुलदार ने मार डाला। यह महिला अपने साथ की महिलाओं के साथ जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान गुलदार ने घात लगाकर महिला पर हमला किया। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर


ढकना बडोला के ग्राम प्रधान विनोद सिंह चौधरी ने बताया कि सोमवार को मीना नरियाल (35) पत्नी रमेश सिंह नरियाल साथ की महिलाओं के साथ गांव के पास जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई हुई थी। जंगल साथ गई महिलाओं भागीरथी देवी, शकुंतला, लक्ष्मी, कमला, देवकी देवी, आनंदी देवी आदि ने बताया कि वे लोग दोपहर करीब 12 बजे कुछ-कुछ दूरी पर अलग-अलग घास काट रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक


इसी दौरान गुलदार ने पहले देवकी देवी पर हमला करने की कोशिश की। शोर मचाने पर गुलदार ने पास में ही घास काट रही मीना नरियाल परपीछे से हमला बोल दिया। गुलदार मीना को घसीटता हुआ ले गया। रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि लोहाघाट वन क्षेत्र के बलाई वन पंचायत से मीना का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चम्पावत भिजवा दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119