मुख्यमंत्री धामी ने दिए कैशलेस उपचार सहित व्यापक सुधार के निर्देश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-दुर्घटनाओं में कमी और ट्रैफिक सिस्टम को ऑटोमेटेड बनाने पर जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राज्य में सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए व्यापक निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों को आयुष्मान योजना के साथ-साथ अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने के लिए परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से प्रस्ताव तैयार करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चैकिंग और पर्वतीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग पर सख्त रोक सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति नियमित रूप से जागरूक किया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

उन्होंने कहा कि बस अड्डों पर स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियाँ नियमित रूप से चलाई जाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जाए और सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए रिस्पांस टाइम को यथासंभव कम किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि से प्रभावित और अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों में लागू की गई सफल पहल को बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में अपनाया जाए। साथ ही एआई एवं तकनीक आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बढ़ावा देते हुए सभी जिलों में ट्रैफिक सिस्टम को ऑटोमेटेड मोड में संचालित करने पर ध्यान दिया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए और फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि आमजन दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान कर सकें।

धामी ने पर्वतीय मार्गों पर क्रैश बैरियर की स्थापना एवं अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देने, गाड़ियों के ठहराव के लिए ऐसे स्थान विकसित करने जहाँ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, तथा परिवहन एवं पर्यटन विभागों को परस्पर समन्वय के साथ योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शीतकालीन यात्रा, चारधाम और नंदा राजजात यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग हर माह बैठक आयोजित करें, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में वन विभाग एवं जिला प्रशासन सड़क किनारे पौधारोपण कार्य संचालित करें।

बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, बृजेश कुमार संत, वी. षणमुगम, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन, आईजी राजीव स्वरूप, आयुक्त परिवहन रीना जोशी, अपर सचिव विनीत कुमार, रोहित मीणा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119