मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी में
हल्द्वानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 फरवरी (मंगलवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है। जानकारी देते हुए प्रमुख निजी सचिव मोहन चन्द्र जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः10:30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर, प्रातः 11:30 गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11:45 बजे गौला बाईपास निकट आंवला चौकी हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे।
इसके उपरांत काठगोदाम सर्किट हाउस में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा पदाधिकारी/वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3: 40 बजे गौलापार स्टेडियम से हैलीपैड हल्द्वानी से अस्थाई हेलीपैड लोहरिया हैड खटीमा उधम सिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश