हल्द्वानी…पुलिस टीम ने 25 अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।


हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी ,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के निर्देशन में हरेन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,राजवीर नेगी प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 06.02.2023 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर को 50 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

दिनांक-06.02.2023 को एस0ओ0जी0 एवं हल्द्वानी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम व नशे के तस्कारों की धरपकड अभियान के तहत अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ मोन्टू पुत्र अमरीक सिंह नि0. गोविन्दपुर सुभाषनगर भोटियापडाव उम्र-35 वर्ष को अपने घर के बाहर उतारी गयी (Blender Pride, 100 Pipers, teachers, Red label, black and white, signature, valentine आदि ) लगभग 25 अलग-अलग बांड की अवैध शराब कुल 419 बोतल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 66/23 धारा-60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

पूछताछः- अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अन्य बाहरी जनपदों से सस्ते दामों में शराब खरीदकर लाता है और हल्द्वानी औरा पहाडी जनपदो में ऊंचे दामों में अवैध तस्करी करता है।

घटनास्थलः- गोविन्दपुरा सुभाषनगर भोटिया पडाव स्थित अभियुक्त को घर के सामने से।

अपराधिक इतिहास-
अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों/जनपदों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

गिरफ्तार अभियुक्त-
-* गुरप्रीत सिंह उर्फ मोन्टू पुत्र अमरीक सिंह नि0. गोविन्दपुर सुभाषनगर भोटियापडाव उम्र-35 वर्ष।
फरार अभियुक्तः-* अमन पुत्र रविन्द्र नि0 उपरोक्त।
गिरफ्तार पुलिस टीम
व0उ0नि0 विजय मेहता, कोतवाली-हल्द्वानी।राजवीर सिंह नेगी, प्रभारी एस0ओ0जी0 नैनीताल।- महिला उ0नि0 मन्जू ज्याला, कोतवाली हल्द्वानी। हे0कानि0 कुंदन सिंह कठायत एस0ओ0जी0

  • हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला, एस0ओ0जी0
  • कानि0 प्रकाश बराल, कोतवाली हल्द्वानी।- कानि0 घनश्याम रौतेला, कोतवाली हल्द्वानी। कानि0 अशोक रावत एस0ओ0जी0
    कानि0 भानू प्रताप एस0ओ0जी0- कानि0 अनिल गिरी एस0ओ0जी0
    -कानि0 दिनेश नगरकोटी एस0ओ0जी0

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119