शराबी व्यक्ति के आतंक से बच्चे परेशान-ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
भिकियासैंण। ग्रामसभा सौंरे में एक शराबी व्यक्ति द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को पीटने का मामला सामने आया है। प्रशासन को खबर करने के बाद भी बच्चों के परिजन डरे हैं।
उप जिलाधिकारी भिकियासैंण को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार विगत सत्रह अगस्त को को गांव में बच्चे ललित कुवार्बी पुत्र जितेन्द्र सिंह उम्र छह वर्ष और जितेन्द्र सिंह पुत्र देव सिंह आठ वर्ष खेल रहे थे। तभी वहां पर कृपाल सिंह (40) ने दोनों बच्चों की बुरी तरह पीट दिया। क्षेत्र के पटवारी को इसकी जानकारी दी गई, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसडीएम भिकियासैंण को जानकारी दी गयी और चाइल्ड हैल्प लाइन पर शिकायत की गयी है।
ललित कुवार्बी के दादा खीम सिंह ने बताया कि कृपाल सिंह क्षेत्र में दबंग प्रवृत्ति के कारण जाना जाता है। लेकिन अब यह छोटे-छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट करने लगा है। जो कि सभी के लिए खतरा बना हुआ है। उनका पोता इतना डरा हुआ है कि नींद में चिल्ला उठता है। उन्होंने जल्द से जल्द उस पर कार्रवाई करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हार्ट अटैक से मौत -परिवार में मचा कोहराम
Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत