गंगोलीहाट बाजार में उगी घास- बाजार की नालियां गंदगी से पटी
व्यापार संघ जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल ने दी चेतावनी
गंगोलीहाट । स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाने का कार्य काफी लंबे समय से जारी है। इन दिनों गंगोलीहाट बाजार के हृदयस्थल मुख्य बाजार में दुकानों के आगे नालियों के ऊपर घास उग चुकी है। वही नालियों में होटलों का गंदा पानी व गंदगी पसरी है। इधर व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल ने कहा है कि गंगोलीहाट मुख्य बाज़ार की दुकानों के आगे नाली के ऊपर उगी घास व सड़ी गंदगी से दुकानदारों का अपने प्रतिष्ठानों में बैठना मुश्किल हो गया है । तो वही नालियों की बदबू से उक्त जगह के कई दुकानों में ग्राहक जाने से हिचक रहा हैं
रावल ने कहा कि जहां एक तरफ पूरे देश मे प्रधानमंत्री मोदी की ड्रीम योजना स्वच्छ भारत अभियान में करोड़ो रूपया खर्च हो रहा है और लोगों को स्वच्छता के लिये जागरूक किया जा रहा है वही गंगोलीहाट लोग गंदगी में जीने को मजबूर हैं। रावल ने चेतावनी दी है कि आगामी वित्तीय वर्ष से गंगोलीहाट के व्यापारी न तो दुकान के लाईसेंस का रिनीवल करेंगे और न ही किसी प्रकार का नगर पंचायत गंगोलीहाट को टैक्स देंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार