ग्रामीण इलाकों में बच्चों ने धूमधाम से मनाया फूलदेई लोकपर्व
गणेश पाण्डेय, दन्यां
विलुप्ति के कगार पर पहुंचे फूलदेई पर्व को ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने धूमधाम से मनाया। प्रकृति प्रेम और ऋतु परिवर्तन के रूप में मनाया जाने वाले लोक पर्व को ग्रामीण अंचलों के बच्चों ने धूमधाम के साथ मनाया। विलुप्ति के कगार पर पहुंचे इस पर्व के प्रति बच्चों के उत्साह को देखकर लोग भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने बच्चों की फूलदेई की थाली में दक्षिणा के रूप में धनराशि प्रदान की और बच्चों को मिठाइयां खिलाई।


बसोली निवासी हरीश सिंह भैसोड़ा ने बताया कि कई सालों से फूलदेई का पर्व मात्र औपाचारिक रूप से मनाया जाने लगा है। इस बार गांव के बच्चों में स्वत: स्फूर्त उत्साह देखने को मिला और टोलियां बनाकर बच्चों ने घर घर जाकर देहरी पूजन किया। आरासलपड़ के खष्टी भट्ट ने बच्चों की फोटो प्रेषित करते हुए बताया कि गांव के बच्चों में फूलदेई पर्व मनाने के लिए अन्य वर्षों की अपेक्षा विशेष उत्साह देखा गया। कुछ बच्चों की देखादेखी गांव के अन्य बच्चे भी थाली लेकर देहरी पूजन को निकल पड़े।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न