ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को सांड ने हमला कर उतारा मौत के घाट
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में आवारा पशु एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार को ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना किच्छा की वार्ड-3 रेलवे कॉलोनी की है, जहां 66 वर्षीय तरुण चक्रवर्ती पुत्र कृष्ण चक्रवर्ती एक निर्माणाधीन भवन में चौकीदारी का काम कर रहे थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान एक आवारा सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर किया गया। यहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल