फुटपाथ पर चढ़ी कार, नारियल विक्रेता घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार एक कार फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में वहां खड़ा एक नारियल पानी ठेली वाला घायल हो गया। वहीं फुटपाथ पर लगा बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। नैनीताल रोड स्थित छन्नाकोठी निवासी रेनू ने बताया कि उनके पति सुरेश नारियल पानी की ठेली लगाते हैं। सोमवार की सुबह सुरेश ठेली पर नारियल लगाकर बिक्री की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पिथौरागढ़ नंबर की तेज रफ्तार एक कार एकाएक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और ठेली पर जबरदस्त टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

इस दौरान सुरेश को बचने का मौका नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और नाक से खून बहने लगा। ठेली में टक्कर लगने के बाद पास में लगे बिजली के पोल से टकराकर कार रुक गई। पोल भी क्षतिग्रस्त होकर अपनी जगह से हट गया। रेनू के मुताबिक, कार चालक ने ही उनके घायल पति को निजी अस्पताल पहुंचाया। रेनू के मुताबिक, शारीरिक नुकसान के साथ-साथ उनके ठेली और सामान सहित करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119