टेंट का सामान ले जा रहा पिकअप खाई में गिरा, एक की मौत, 6 घायल, देर रात की घटना

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। धारी ब्लॉक के पलड़ा के समीप सोमवार की देर रात एक पिकअप के खाई में गिरने से उसमें सवार 6 लोग घायल हो गये, जबकि एक की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके के लिए रवाना हो गयी थी। थाना पुलिस मुक्तेश्वर ने बताया कि पिकअप में शादी का टेंट का सामना ले जाया जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पांच दिन भारी बारिश का खतरा --उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

धारी ब्लॉक के दुदुली मार्गं के पलड़ा में पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे एक की मौत हो गयी, जबकि 6 लोग घायल हो गये। घायलों को पदमपुरी अस्पताल भेजा गया। अंधेरा होने के चलते घायलों को निकालने में दिक्कतें हुईं। समाचार लिखे जाने तक घायलों को सड़क पर लाने का कार्य चल रहा था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119