पत्रकार कल्याण कोष के बजट को दस करोड़ करेगी सरकार : सीएम धामी
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के बजट को पांच करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाएगा। सर्वे चौक स्थित ऑडिरोयम में आयोजित समारोह में धामी ने कहा कि तहसील स्तर पर भी पत्रकारों को मान्यता दी जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि मैंने हमेशा कलम को सशक्त माध्यम माना है, मेरी बचपन की इच्छा थी कि मैं कलम का सिपाही बनकर समाज का दर्पण बनूं। सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही प्रेस क्लब के लिए नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
इसके लिए सूचना महानिदेशक को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद सीएम ने प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा, रश्मि खत्री, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा समेत सदस्य कार्यकारिणी सदस्य मो. असद, शूरवीर सिंह भंडारी, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, योगेश रतूड़ी, रमन कुमार जायसवाल, मनबर सिंह रावत, किशोर रावत, दीपक बड़थ्वाल ने शपथ दिलाई। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय राणा, नवीन थलेड़ी, विकास धूलिया, चेतन गुरूंग, मनमोहन लखेड़ा व पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, संजीव कंडवाल, गिरिधर शर्मा, विकास गुसाईं आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी