कर्नल अजय कोठियाल 4 अक्टूबर को गंगोलीहाट आयेंगे – रोजगार गारंटी को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुरु किया विधान सभाओ का दौरा-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री दावेदार कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में विधानसभाओं का दौरा शुरू कर दिया है| आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा पिथौरागढ़ डिस्ट्रिक्ट की चारों विधानसभाओं का रूट मैप तैयार कर दिया गया है| जिसमे सर्वप्रथम 4 अक्टूबर गंगोलीहाट, 5 अक्टूबर डीडीहाट, 6 अक्टूबर पिथोरागढ, एवं 7 अक्टूबर धारचूला, का दोरा करंगे| आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री दावेदार कर्नल अजय कोठियाल सोमवार को गंगोलीहाट पहुंचेंगे| कर्नल कोठियाल द्वारा सर्वप्रथम हाट कालिका के दर्शन किए जाएंगे उसके बाद दसाईथल से टी0आर0सी0 तक रोड शो किया जाएगा|
कर्नल कोठियाल जी0 आई0 सी0 मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे| दोपहर के बाद कर्नल कोठियाल व्यवसायिक बंधुओं से नुक्कड़ सभा के माध्यम से वार्ता करेंगे| आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी जोर शोर से कर्नल कोठियाल के गंगोलीहाट आगमन पर तैयारियों में जुट चुके हैं| और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एवं पार्टी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों एवं व्यवसायिक बंधुओं को आमंत्रित करने की बात कही है|
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा