महाविद्यालय रोवर्स रेंजर्स यूनिट द्वारा कृमि मुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली
एस आर चंद्रा
हल्द्वानी। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के रोवर रेंजर्स इकाई द्वारा कृमि मुक्ति सप्ताह और 17 अक्टूबर माप-अप दिवस के अवसर पर गांवों में जन जागरूकता रैली निकाली, जिसमें आंगनबाड़ी, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में अल्बेंडाजोल टैबलेट के वितरण का कार्य प्राचार्य के दिशा निर्देशन में पूर्ण किया। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला ने रोवर्स रेंजर्स को अनुशासित होकर गांवों के लोगों को कृमि मुक्ति के प्रति जागरूक और स्कूलों के बच्चों को अल्बेंडाजोल टैबलेट के वितरण का कार्य करने के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेंजर लीडर डॉ. गीता तिवारी पाण्डे ने गांवों और बाजारों में अनुशासित ढंग से रैली का संचालन और रोवर्स रेंजर्स के सहयोग से अल्बेंडाजोल दवाई का वितरण किया। रोवर्स रेंजर्स ने विभिन्न नुक्कड़ नाटकों और रैली द्वारा आंगनबाड़ी, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय दीना हल्दूचौड़ एवं अपने-अपने गांवों, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं लोगों को कृमि मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए एल्बेंडाजोल दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जन जागरूकता रैली में रोवर लीडर डॉ. पी. सागर, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. ललित मोहन पाण्डे, डॉ. आर. के. सनवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रौतेला, बी. सुयाल, बी.डी. दुर्गापाल, तारा मेहरा, रेखा बिष्ट, हेमा दुर्गापाल, दीपा बिष्ट आदि स्कूल और आंगनबाड़ी के शिक्षकों के अतिरिक्त महाविद्यालय के समस्त विभागों के प्राध्यापक, कर्मचारी, रोवर्स एंड रेंजर्स उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : डीएनए जांच में खुलासा- छात्रा को गर्भवती करने वाला रिश्ते का नाबालिग भाई निकला -शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध
बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत