बाक्सिंग प्रतियोगिता में एमबीपी राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
एस आर चंद्रा
हल्द्वानी। एमबीपी राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालयी पुरुष/महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डा0 बीएस बिष्ट ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना को ध्यान में रखकर खेलने को प्रेरित किया, और कहा पढाई के साथ खेलकूद जीवन के लिए जरूरी है।
क्रीड़ा अधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने प्रतिभागियों को अनेक खेलों की विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि डा0 आर एस भाकुनी, उप निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखण्ड आदि ने बारी बारी से पढाई के साथ -सांथ खेल के महत्व को समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एमबीपी रा0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी प्रोफेसर एनएस बनकोटी ने की।
इस मौके पर डॉ एस बी कैम्पस नैनीताल ,रा० स्नात० महा० रुद्रपुर, पी जी कालेज काशीपुर, रामनगर , हल्द्वानी शहर, भीमताल कैम्पस, एम. बी. पी जी कालेज हल्द्वानी, नानकमत्ता, सितारगंज के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया।
इसके अतिरिक्त महिला वर्ग में डी०एस0 बी० नैनीताल, लॉ कालेज काशीपुर , नानकमत्ता, खटीमा , रुद्रपुर, रामनगर व काशीपुर कालेज ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्रीडा प्रभारी डा0 सुरेन्द्र सिंह ने महाविद्याल में अन्य महाविद्यालयों मे आये खिलाड़ियो का स्वागत किया। प्रतियोगिता का परिणाम के
मैच प्रथम पुरुष वर्ग में एम0 बी0 हल्द्वानी व रुद्रपुर के बीच मुकाबले में एम बी हल्द्वानी विजयी रहा, तथा काशीपुर व एम बी हल्द्वानी के बीच खेले गए राउंड में काशीपुर विजयी रहा। (महिला वर्ग) एम0 बी० पी० जी० हल्द्वानी- रामनगर के बीच खेले गए राउंड में एम बी हल्द्वानी विजयी रहा। डी एस बी नैनीताल व हल्द्वानी के बीच खेले गए राउंड में नैनीताल विजयी रहा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : डीएनए जांच में खुलासा- छात्रा को गर्भवती करने वाला रिश्ते का नाबालिग भाई निकला -शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध
बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत