यूपी से बगैर सत्यापन के आकर रुद्रपुर बाजार में सजा दी दुकान, पुलिस ने की कार्रवाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

यूपी से आकर बिना सत्यापन के साप्ताहिक बंदी के दिन रुद्रपुर बाजार में गर्म कपड़ों के फड़ लगाने वालों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने बगैर सत्यापन के फड़ लगाने वाले नौ लोगों का पुलिस एक्ट में चालान काटा। साथ ही बाहर से आकर कारोबार करने वाले लोगों को पुलिस सत्यापन कराने की नसीहत दी। सोमवार को बाजार क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी रहती है। वहीं सीमावर्ती यूपी क्षेत्रों से आकर बाजार क्षेत्रों कई व्यापारी कारोबार करने के लिए फड़ लगाने लगे हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चौकी प्रभारी होशियार सिंह को पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार क्षेत्र में जाकर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस पर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दून घाटी में सीलिंग की सरप्लस जमीन की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट की रोक, रजिस्ट्री न करने के निर्देश

इस दौरान पुलिस नौ लोग बिना सत्यापन के फड़ लगाकर कारोबार करते मिले। इस पर पुलिस ने आधार कार्ड चेक किए और बिना सत्यापन के कारोबार कर रहे फड़ कारोबारियों के पुलिस एक्ट के तहत चालान काटे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ऐसे फड़ लगाने वाले व्यापारी अपने निवास स्थान यूपी के थाना-चौकी क्षेत्रों से पुलिस की सत्यापन रिपोर्ट लेकर आएंगा और इसका सत्यापन संबंधित थाना-चौकी पुलिस करेगी। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन के सोमवार बाजार में फड़ नहीं लगाने दिया जाएगा। ऐसे में कई बार असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के कारोबार की आढ़ में अपराध में लिप्त होने की संभावना रहती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119