दुःखद…नौकुचियाताल के शिलौटी गांव में गुलदार ने महिला को मार डाला
नौकुचियाताल के शिलौटी गांव में सोमवार की शाम घास काटने गयी महिला पर गुलदार ने मार दिया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने महिला की ढूंढखोज शुरू की। देर शाम महिला का शव घटना स्थल से करीब चार-पांच सौ मीटर दूर मिला। गुलदार उसे घसीटकर दूर तक ले गया था। घटना स्थल से महिला के कपड़े, दरांती व खून के निशान मिले। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को शिलौटी निवासी लीला देवी (55) पत्नी नरोत्तम व एक अन्य महिला जंगल में घास काटने गयी थी। वहां पहले से ही घात लगाये बैठे गुलदार ने लीला देवी पर हमला कर दिया, घटना करीब चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। महिला के साथ गयी महिला ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ढूंढखोज की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। घटना के कुछ दूरी पर कपड़े, बाल, दरांती आदि मिले, साथ ही खून के निशान भी मिले। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ महिला को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। काफ़ी देर बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब चार-पांच सौ मीटर दूर मिला। इस दौरान घटना स्थल पर वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी, एसओ विमल मिश्रा समेत वन विभाग की टीम समेत मनोज भट्ट, दिनेश सांगुड़ी, नितेश बिष्ट, विशन पोखरिया भुवन भट्ट व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित
देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता