आयुक्त रावत ने पीड़ित परिवार को जांच का दिया आश्वासन- जगदीश के घर पहुँचे मंडलायुक्त-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा 05 सितम्बर, – विगत दिनों सल्ट विधानसभा अन्तर्गत ग्राम पनुवाद्योखन के जगदीश चन्द्र की हुई हत्या के सम्बन्ध में आज कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणें द्वारा जगदीश चन्द्र की माता भागुली देवी, भाई दिलीप कुमार, पृथ्वीपाल के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान आयुक्त ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जॉच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी विभागीय जॉच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार


आयुक्त कुमाऊ मण्डल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस घटना के जॉच के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही की समय-समय पर मानिटरिंग कर रहे है। इस दौरान पीड़ित परिवाजनों द्वारा आयुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम मंें जिलाधिकारी वन्दना द्वारा पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक चैक भेंट किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपजिलाधिकारी गौरव पांडे, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119