ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल व ARIES की संयुक्त कार्यशाला का समापन

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर एवं आर्यभट्ट प्रेक्षणीय विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ARIES), नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला “प्रेक्षणीय विज्ञान में तकनीकी प्रगति: वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की दिशा” का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला के दौरान प्रेक्षणीय विज्ञान से जुड़े नवीनतम तकनीकी विकासों पर गहन शैक्षणिक एवं अनुसंधानपरक मंथन किया गया।


समापन समारोह की शुरुआत प्रो. (डॉ.) पुष्पा नेगी द्वारा पिछले पाँच दिनों की गतिविधियों के संक्षिप्त प्रतिवेदन से हुई। उन्होंने तकनीकी सत्रों, संस्थागत भ्रमणों एवं सहयोगात्मक चर्चाओं के प्रमुख बिंदुओं को प्रस्तुत किया। इसके पश्चात दोनों संस्थानों के निदेशकों ने समापन संबोधन दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


ARIES के निदेशक डॉ. मनीष नाजा ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के साथ चल रही संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में नियमित रूप से इस प्रकार के संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के निदेशक प्रो. (कर्नल) ए.के. नायर ने कहा कि ग्राफिक एरा और ARIES के बीच पिछले वर्षों में आपसी विश्वास एवं अकादमिक सामंजस्य निरंतर मजबूत हुआ है। उन्होंने भीमताल परिसर में आयोजित तृतीय बीना कार्यशाला एवं यूआरएसआई सम्मेलन के बाद और सुदृढ़ हुए सहयोग का उल्लेख किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


कार्यक्रम में ARIES के वैज्ञानिक-जी एवं इंजीनियरिंग डिवीजन के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बी.टेक छात्रों के लिए इंटर्नशिप अवसरों तथा संकाय स्तर पर संयुक्त अनुसंधान की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


समापन अवसर पर ARIES देवस्थल परिसर के प्रभारी वैज्ञानिक-एफ डॉ. सौरभ शर्मा ने संबोधन किया। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन एवं संकाय सदस्यों की प्रतिक्रियाओं के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119