अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा : स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, दो की मौत की सूचना
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार को बाड़ेछीना–शेराघाट मोटर मार्ग पर कसाणबैंड के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और पहाड़ी से लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। वाहन हवा में उछलते हुए नीचे गिरा, जिससे उसकी बॉडी बुरी तरह पिचक गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और पूरा ढांचा चकनाचूर हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तत्काल निजी वाहन से धौलछीना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वाहन की क्षतिग्रस्त स्थिति और मलबे को देखते हुए आशंका जताई गई कि स्कॉर्पियो में सवार दो अन्य लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए जेसीबी सहित अन्य उपकरणों की व्यवस्था की गई है, ताकि खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके।
इस दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू