रिश्ता तुड़वाने की साजिश! बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर होने वाले ससुराल भेजने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके परिवार के ही कुछ लोगों ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसके होने वाले ससुराल पक्ष को भेज दिए, जिससे तय हुआ रिश्ता टूट गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री का विवाह तय हुआ था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनके ही नाती, पुत्री, पुत्रवधू और पुत्रों ने मिलकर षड्यंत्र रचा और बेटी को बदनाम करने के उद्देश्य से उसकी कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसके होने वाले पति के परिवार को भेज दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पीड़िता के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद वह बेहद मुश्किल हालात में परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। उन्हें उम्मीद थी कि बेटी की शादी के बाद घर की परेशानियां कुछ कम होंगी, लेकिन अपने ही बेटों और अन्य परिजनों ने इस खुशी में जहर घोल दिया। महिला का आरोप है कि साजिश के तहत बेटी को बदनाम कर उसका रिश्ता तुड़वाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


मामले में एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119