जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव -72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया
खटीमा। वनखंडी महादेव शिव मंदिर के पीछे जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ की टहनी से रस्सी के फंदे में लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार को गौ रक्षा समिति के सदस्य एक मृत गौ पशु को दफनाने के लिए वनखंडी महादेव शिव मंदिर के पीछे जंगल में गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो पेड़ की टहनी से रस्सी के फंदे में लटका हुआ था। यह देख वहां हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना तुरंत चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार और ग्राम प्रधान को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्राम प्रधान और गौ रक्षा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पंचनामा भरकर शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए आसपास की पुलिस चौकियों, थानों तथा उत्तर प्रदेश पुलिस को भी फोटो भेजकर सूचना दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान है कि युवक मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए आया हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम