पारिवारिक कलह के चलते खाया जहर -इलाज के दौरान अल्मोड़ा अस्पताल में तोड़ा दम
बागेश्वर। सोमवार देर सायं पारिवारिक कलह के चलते एक बुजुर्ग ने जहर का सेवन कर लिया। जिसे परिजन बागेश्वर जिला अस्पताल ले गए, चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए अल्मोड़ा बेस्ट चिकित्सालय को रिफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गनीगांव, सलानी गरुड़ निवासी चंदन सिंह रावल पुत्र पुष्कर सिंह रावल उम्र लगभग 62 वर्ष सोमवार देर सायं किसी काम से गरुड़ बाजार गया हुआ था, बताया जा रहा है कि घर वापस लौटने पर परिवार में ही विवाद हो गया। जिसके चलते उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे परिजन बागेश्वर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय को रिफर कर दिया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल