सड़क की मांग को लेकर संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 103वे दिन भी जारी-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
जल्द मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन करने को होंगे बाध्य- संघर्ष समिति-
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग संघर्ष समिति का सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुक्रवार को 103वे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालों में जीवन सिंह बिष्ट व चंचल सिंह बिष्ट शामिल रहे। संघर्ष समिति ने सरकार से आग्रह किया है कि उनकी मांग को जल्द से जल्द स्वीकार कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए,अन्यथा वे आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। शुक्रवार को अनशनकारियों को समर्थन देने वालों में कोषाध्यक्ष केदार सिंह बिष्ट,गोपाल सिंह,देव सिंह,राजन सिंह,पुष्कर सिंह,चंद्र सिंह,हरीश सिंह,देव सिंह व पुष्कर सिंह भंडारी आदि शामिल रहे।
फ़ोटो- क्रमिक अनशन में बैठे अनशनकारी व समर्थक।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब
उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी