दुःखद :-अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत -एक साल पहले हुई थी शादी
अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत हो गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, ध्यानपुर गांव निवासी पिंटू सिंह अपनी पत्नी बलविंदर कौर के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से नानकमत्ता क्षेत्र के बिडौरा-मझोला मार्ग पर बिडौरा-मझोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बलविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सितारगंज अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य मलकीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। उन्होंने बताया कि बलविंदर कौर की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। नवविवाहिता की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : सीने में दर्द उठने से हलवाई की मौत -अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित