सड़क दुर्घटना में गोबर गैस प्लांट के ठेकेदार की मौत
रुद्रपुर। एनएच-74 पर अज्ञात वाहन से टकराकर गोबर गैस प्लांट के ठेकेदार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रफीक अहमद (35) पुत्र मुमताज अहमद निवासी चार बीघा वार्ड 18 सिरौली गोबर गैस प्लांट बनाने का ठेका लेने का काम करता था।
रविवार को वह बाइक से किसी काम से पुलभट्टा की तरफ गया था। इस दौरान एनएच-74 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर