विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी -पिता ने दहेज का लगाया आरोप
जसपुर। एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए उत्पीडऩ कर उनकी पुत्री की हत्या करने की आशंका व्यक्त कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ओम प्रकाश सिंह निवासी गांव बलिया थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी ने कहा कि उन्होंने अपनी पुत्री सुमन का विवाह एक मई 2021 को देवेंद्र सिंह निवासी गांव अंगदपुर के साथ हुआ था। शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया, किंतु उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसका उत्पीडऩ करते थे। उनकी पुत्री ने उन्हें कई बार उसके साथ मारपीट कर दहेज मांगने की घटना के बारे में बताया था। उन्होंने लोक-लाज तथा उनकी पुत्री का गृहस्थ जीवन न बिगड़ जाए इस डर से कभी कानूनी कार्रवाई नहीं की। बल्कि वह उसकी ससुराल में जाकर गांव में ही ससुराल पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया करते थे।
सोमवार को उन्हें उनकी बेटी सुमन की फांसी लगाकर मौत होने की जानकारी मिली। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनकी पुत्री की दहेज के लिए हत्या की गई है। मृतका के भाई राहुल सैनी ने बताया कि सुमन उसकी इकलौती बहन थी। वह ग्रेजुएशन कर नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी। सुमन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल