कुछ राहतों के साथ 6 जुलाई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के नए मामलों में तेजी के साथ गिरावट आ रही है। कोरोना के कम होते मामलों के उपरांत राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते तक बढ़ा दिया है। अब कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में 6 जुलाई तक लागू रहेगा। वहीं कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब दुकानों के खुलने का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर 7 बजे तक तय किया गया है। जबकि पहले 5 बजे तक का था। वहीं अब राज्य में दो दिन यानी शनिवार व रविवार को पर्यटक स्थल भी खोल दिये गए हैं। लम्बे समय से बंद जिम और कोचिंग सेंटर भी 50 % कैपेसिटी के साथ खोले जाएंगे।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि पर्यटक स्थलों को शनिवार और रविवार खोला जाएगा। जिसमें कि मसूरी, नैनीताल सहित अन्य पर्यटक स्थल भी शामिल होंगे। वही पर्यटक स्थलों में साप्ताहिक बंदी अब मंगलवार और बुधवार को होगी। इसके अलावा दुकानों को खोलने का समय भी 5 बजे से बढ़ाकर अब शाम 7 बजे तक कर दिया गया है।
वहीं, बाहरी प्रदेशों से आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना और 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। बाहर से उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों को सात दिवसों तक गांव में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में रहना होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन