चोरों ने एक मोबाइल शॉप में सेंधमारी कर हजारों रुपये का सामान और नकदी चुराई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शनिवार देर रात मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल शॉप में सेंधमारी कर हजारों रुपये का सामान और नकदी चुरा ली। रात्रि गस्त कर रही पुलिस ने जब देखा कि दुकान का शटर खुला है और दरवाजे का शीशा टूटा है तो इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। अपनी दुकान में पहुंचे दुकान स्वामी ने अंदर देखा तो हजारों का माल और नकदी गायब मिला।शनिवार देर रात मुखानी थाने की गश्ती टीम नाइट ऑफिसर सुरेंद्र नेगी के साथ अमरावती कॉलोनी नियर श्यामा गार्डन के पास गस्त कर रही थी। टीम को वहां एक मोबाइल शॉप का शटर खुला हुआ मिला जिसके दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था। पुलिस ने पीछे रह रहे किरायेदारों को उठाया जिसके बाद किराएदार ने दुकान स्वामी को फोन किया। दुकान स्वामी भुवन दानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें दो चोर चोरी करते हुए दिखाई दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाल विवाह -पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

दुकान स्वामी भुवन दानी ने बताया कि दुकान उनके मकान में है। दुकान का पिछला भाग किराएदारों को दिया हुआ है। वह 150 मीटर दूर रहते है। दुकान से करीब 18 हजार नकद, 10 चार्जर, चार पावर बैंक, सौर ऊर्जा की छोटी लाइट, इयर फोन, चार स्पीकर चोरी हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में दो चोर सरिया से ताले तोड़ते और शटर उठाते दिख रहे है। इसके बाद वे दरवाजे का शीशा तोड़कर चोरी करते हुए भी दिख रहे है। एसओ मुखानी प्रमोद पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119