नौकरी लगाने के नाम पर युवती से दम्पति ने की 1.49 लाख की ठगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। देघाट निवासी युवती से मसूरी के एक स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले में गाजियाबाद निवासी पति-पत्नी शामिल थे। पुलिस ने अभियोजन की कार्रवाई में न्यायालय के सामने प्रस्तुत होने की हिदायत देकर पति-पत्नी को नोटिस जारी किया है। पुलिस के मुताबिक देघाट निवासी इंदू ने मई में पुलिस को तहरीर दी थी। कहना था कि उन्हें मसूरी के एक स्कूल में नौकरी लगाने के नाम पर उनके साथ 148930 रुपये की ठगी कर ली गई। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रामपुर तिराहा कांड के दो घायल आंदोलनकारियों को धामी सरकार का बड़ा सहारा -अब देखभाल के लिए मिलेंगे ₹20 हजार प्रतिमाह

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने साइबर ठगी के मामले के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। साइबर पुलिस की छानबीन में सामने आया कि युवती के साथ ठगी को विक्रम सिंह और उसकी पत्नी गीता देवी निवासी घनश्याम गंज बड़ौत, बागपत यूपी हाल थाना साहिबाबाद गाजियाबाद यूपी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत शर्तों का पालन करने और अभियोजन की कार्यवाही के दौरान न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत देकर दोनों को नोटिस तामील कराया है। टीम में एसआई हरविंदर कुमार, एएसआई गणेश राणा, नीरज बिष्ट, एसआई चंद्र मोहन, राजेश भट्ट, बलवंत कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना जांच क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने पर हाईकोर्ट सख्त -कालाढूंगी थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी तलब
Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119