नैनीताल घूमने आए दंपति ने होटल में काटा हंगामा
हल्द्वानी। गुरुग्राम हरियाणा के रहने वाले दंपति शनिवार रात हल्द्वानी पहुंचे। उन्हें नैनीताल जाना था, लेकिन रात को दंपति ने तिकोनिया के पास एक निजी होटल में कमरा लिया। इस बीच पति ने शराब पी ली। जिसके बाद पत्नी गुस्सा हो गई और दोनों के बीच रात को भी काफी कहासुनी हुई। रविवार सुबह फिर दंपति आपस में झगड़ने लगे।
पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई। इस दौरान दंपति के कमरे में शोर सुन होटल के कर्मचारी वहां पहुंचे तो देखा कि दोनों में विवाद हो रहा है। विवाद का कारण था पति का रात से अत्यधिक शराब का सेवन करना। होटल प्रबंधन ने दंपति के बीच विवाद की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे तक दोनों को पुलिस ने समझाया और मामले को शांत कराया। इसके बाद रविवार करीब 11 बजे दंपति आपसी मनमुटाव खत्म कर नैनीताल की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए रवाना हुए। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामला पारिवारिक था, जो निपटा दिया गया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार