खंडहर शौचालय में मैक्स चालक का शव मिलने से सनसनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के खंडहर में मैक्स चालक की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। शव शौचालय के रोशनदान के एंगल से लटक रहा था। पुलिस का दावा है कि प्रथम दृष्टया चालक ने आत्महत्या की है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे रेलवे रोड पर काफी समय से बंद सार्वजनिक शौचालय में युवक का शव होने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस मौके पहुंची तो खंडहर हो चुके शौचालय के रोशनदान में एंगल से युवक का शव रस्सी से लटका मिला, जो शव सड़ चुका था। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : लालकुआं में नकबजनी का 19 दिन में खुलासा -दो सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के जेवरात बरामद

कपड़ों की तलाशी में युवक की जेब से एक आईडी मिली। जांच-पड़ताल में युवक की पहचान 40 वर्षीय यश पांचाल निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश के रूप में हुई। पता चला कि युवक मैक्स चालक था। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि यश का पारिवारिक विवाद चल रहा था। परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। दावा किया प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। हालांकि, सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना जांच क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने पर हाईकोर्ट सख्त -कालाढूंगी थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी तलब
Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119