कालाढूंगी क्षेत्र में रिजॉर्ट व होटलों में 10 के विरुद्ध कार्रवाई- 10-10 हजार के कोर्ट चालान तथा एक रिजॉर्ट सीज

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी क्षेत्र में रिजॉर्ट व होटलों में कालाढूंगी पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग,अनियमितता पाए जाने पर 10 के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रूपए कोर्ट के किए चालान तथा एसडीएम द्वारा 01 रिजॉर्ट को भी किया सीज

संक्षिप्त विवरण:-

श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रिजॉर्टों एवं होटलों में चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में आज दिनांक 26-09-2022 को श्री नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में मय पुलिस टीम एवं एसडीएम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र स्थित रिजॉर्टों/होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

दौराने चैकिंग अभियान के निम्न 10 रिजॉर्ट/ होटलों में अनियमितता पाए जाने पर तत्काल 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 10,000/-10,000/- रू कोर्ट के चालान किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

1- कार्वेट रिजोर्ट डी बैलपडाव
2- वाहो रिजोर्ट बैलपडाव
3- कार्वेट अमेजन क्राउन रिजोर्ट
4- लोहागढ फोर्ट रिजोर्ट बैलपडाव
5- नैनीटेशन सेन्टर
6- निर्माणाधीन रिजोर्ट
7- NRI रिजोर्ट कोटाबाग
8- हैवेन हिल्स फोर्सेटी मनकपुर बैलपडाव रिजोर्ट
9- वैदिक शक्ति सेन्टर पवलगढ बैलपडाव
10- टाईल पत्थर कम्पनी

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

तथा कार्वेट अमेजन क्राउन रिजोर्ट में गम्भीर अनियमितता पाये जाने के फलस्वरुप एसडीएम महोदय के साथ सघन चैकिंग कर उक्त अमेजन क्राउन रिजोर्ट को सील किया गया ।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान संदिग्धता पाये जाने पर अन्तर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 06 व्यक्तियो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 2250/- रु0 नगद संयोजन शुल्क वसूला गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119