कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक महिला की मौत
रूद्रपुर। कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से हुरूरी बरेली निवासी पवन रविवार दोपहर अपनी पत्नी 21 वर्षीय रोशनी ओर डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम के साथ बाइक संख्या यूपी 25-1382 पर बरेली से रूद्रपुर की ओर आ रहा था।केमरी रोड पर बिना नंबर की नई कार से बाइक की भिड़ंत हो गयी हादसे में रोशनी और उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम गंभीर घायल हो गये जबकि पवन को मामूली चोटें आयी।कार चालक बवनपुर बिलासपुर निवासी जिखार पुत्र अनवर खां खुद अपनी कार से दोनों घायलों को रूद्रपुर जिला अस्पताल में लेकर आया,चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि मासूम शिवम को गंभीर हालत में निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा
उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही
uttarakhand-झाड़ियों में मिला 28 वर्षीय युवक का शव -रामनगर में मचा हड़कंप