डॉक्टर से विवाद पड़ा सभासद को भारी- रिपोर्ट दर्ज
बागेश्वर। डॉक्टर के साथ विवाद करना बागनाथ वार्ड के सभासद को भारी पड़ गया है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, बुधवार रात करीब दो बजे पुलिस लाइन के समीप हुई कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। सभासद धीरज परिहार ने घायल को चिकित्सालय में लाते समय चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया था और गुरुवार को धरना दिया। वहीं, चिकित्सक ने अपनी यूनियन के पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की थी, इस पर चिकित्सकों ने ओपीडी बहिष्कार का निर्णय लिया। लेकिन सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा के समझाने पर चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया था।
इधर, अब भी चिकित्सकों और सभासद के बीच विवाद जारी है। डॉक्टर ने सभासद के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। उधर, कोतवाल कैलाश नेगी ने कहा चिकित्सक की तहरीर पर सभासद के खिलाफ आईपीसी की धाारा 186, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार