गंगोलीहाट महाकाली दरवार में हुआ सुग्रीव का राज्याभिषेक
हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट महाकाली मंदिर परिसर में महाकाली रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में चल रही राम रामलीला नाटक मंचन के सातवें दिवस पर राम लक्ष्मण संवाद, सीता राम संवाद ,हनुमान राम संवाद, सुग्रीव राम संवाद ,बाली सुग्रीव युद्ध, बाली राम संवाद ,बाली मरण, सुग्रीव का राज्याभिषेक तक के दृश्यों का मंचन किया गया।



कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल ने उपस्थित अतिथियों और जनता का आभार व्यक्त किया एक्स सूबेदार शंकर सिंह रावल के निर्देशन में लीला का संचालन शिक्षक विरेंद्र रावल एवं किशन पाठक द्वारा किया जा रहा है हारमोनियम में श्यामाचरण उप्रेती एवं तबले में विशाल कुमार द्वारा संगत दी जा रही है लीला में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
स्कूली कार्यक्रमों के तहत जेबीएसजी इंटर कॉलेज एवं गोपाल दत्त पाठक बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई कमेटी के सचिव किशन उप्रेती ने बताया कि भरत मिलन के अवसर पर नगर में आकर्षक झांकी निकाली जाएगी जिसकी जिम्मेदारी कमेटी के मेकअप मैन संजय रावल एवं बबलू पांडे को सौंपी गई है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uk-सम्मोहन’ का झांसा देकर महिला से ठगी -सात हजार रुपये और मोबाइल के बाद घर से मंगाए जेवर-नकदी
UK…ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा