उत्तराखंड…घास काट रहे ग्रामीण पर पहाड़ से गिरी गाय और चट्टान, मौके पर दर्दनाक मौत
नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा टीमर में शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। जंगल में जानवरों के लिए घास काट रहे 50 वर्षीय संतोष राम की पहाड़ी से अचानक गाय और विशाल पत्थर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गाय की भी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, संतोष राम पुत्र शेरी राम रोज की तरह अपने पशुओं के लिए घास काट रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर की पहाड़ी पर खड़ी एक गाय पर बड़ा पत्थर आ गिरा। पत्थर की टक्कर से गाय और चट्टान दोनों नीचे आ गिरे और सीधे संतोष राम की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने भाई के साथ रहता था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम प्रधान पवन कुमार, समाजसेवी जगत सिंह बोहरा और पान सिंह ने घटना की जानकारी कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को दी। मंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि डॉक्टरों की टीम गांव भेजकर पोस्टमार्टम की व्यवस्था की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
धारी के एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प
उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार
दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई
uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां