उत्तराखंड…इंस्टाग्राम रील बनी सबूत -चोरी के लाखों के गहनों संग नौकरानी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। करीब एक साल पहले फ्लैट से लाखों रुपये के हीरे और सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने एक नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला चोरी किए गए गहने पहनकर इंस्टाग्राम पर रील बना रही थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सिक्का किमाया ग्रींस, आईटी पार्क निवासी नितीशा वत्स ने 1 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले उनके घर से हीरे और सोने के गहने गायब हो गए थे। उस समय घर में काम करने वाली नौकरानी विमला पर शक हुआ, लेकिन उसने खुद को निर्दोष बताते हुए जांच के लिए तैयार होने की बात कही। शिकायतकर्ता को लगा कि शायद गहने कहीं रखकर भूल गई हों, इसलिए मामला दर्ज नहीं कराया गया। बाद में विमला ने नौकरी छोड़ दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील

हाल ही में नितीशा ने इंस्टाग्राम पर विमला की रील देखी, जिसमें वह वही हीरे का हार और अन्य आभूषण पहने दिखाई दी, जो उनके घर से चोरी हुए थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

पुलिस ने शुक्रवार सुबह जोहड़ी रोड से 34 वर्षीय विमला, पत्नी रंजीत, मूल निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान निवासी बापू नगर, जाखन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में विमला ने स्वीकार किया कि घर के लॉकर में महंगे गहने देखकर उसकी नीयत बदल गई थी। चोरी के बाद उसने गहने बेचने की कोशिश की, लेकिन उनकी कीमत अधिक होने के कारण कोई खरीदार नहीं मिला। काफी समय बीत जाने पर उसे लगा कि मामला ठंडा पड़ चुका है, इसलिए वह चोरी के गहने पहनकर अपने शौक पूरे करने लगी और उनकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। मामले का सफल खुलासा करने पर एसएसपी ने राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट और उनकी टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119