बिना आरसी, बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट से बाइक दौड़ा रहे नाबालिग को सीपीयू ने पकड़ा, 13 हजार का चालान
हल्द्वानी। बिना आरसी, बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट से सड़क पर बाइक दौड़ा रहे नाबालिग छात्र को सीपीयू ने पकड़ लिया। सीपीयू ने बाइक को सीज कर 13 हजार का चालान काट दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बरेली रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज में 12वीं में पढऩे वाले एक छात्र को सीपीयू ने रोडवेज के पास से पकड़ा।
छात्र के सिर पर ना तो हेलमेट था और न ही बाइक पर नंबर प्लेट थी और आरसी भी नहीं थी। छात्र को रोक कर जब लाइसेंस मांगा गया तो पता लगा कि वह नाबालिग है, और महज वह 17 साल का है। जिस पर सीपीयू ने 13 हजार रुपये का चालान काटते हुए बाइक को सीज कर कोतवाली में दाखिल कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार