उत्तराखंड में ‘रोटर ब्लेड’ के केबल से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर : एएआईबी रिपोर्ट

खबर शेयर करें 👉

नयी दिल्ली, 20 जुलाई। उत्तराखंड में मई में हुए हेलीकॉप्टर हादसे की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उसका मुख्य रोटर ब्लेड ऊपर से गुजर रही फाइबर केबल से टकराया था जिसके बाद हेलीकॉप्टर पहाड़ी से नीचे गिरकर एक पेड़ से अटक गया था। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।

विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने शनिवार को बताया कि जांच दल दुर्घटना के मूल कारण का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-साइबर ठगी पर अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा वार --नौ म्यूल बैंक खातों का खुलासा

‘एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित 17 साल पुराना ‘बेल 407’ हेलीकॉप्टर आठ मई को उड़ान भरने के 24 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में पायलट और पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

एएआईबी ने कहा कि आठ मई को सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर खरसाली हेलीपैड से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नष्ट हो गया था लेकिन उसमें आग नहीं लगी। यह दुर्घटना उत्तरकाशी के गंगनानी में सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

एएआईबी ने अपनी पांच पन्नों की रिपोर्ट में कहा कि हेलीकॉप्टर ने अपनी निर्धारित ऊंचाई से नीचे उतरने से पहले 20 मिनट तक उड़ान भरी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पायलट ने उत्तरकाशी में गंगनानी के पास उत्तरकाशी-गंगोत्री रोड (एनएच 34) पर उतरने का प्रयास किया। इस प्रयास के दौरान हेलीकॉप्टर का मुख्य रोटर ब्लेड सड़क के समानांतर लगाई गई ‘ओवरहेड फाइबर केबल’ से टकरा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप

इसमें कहा गया, ‘‘इससे सड़क किनारे लगे धातु के कुछ अवरोधक भी क्षतिग्रस्त हो गए। हेलीकॉप्टर हालांकि उतर नहीं सका और पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया। अंततः यह लगभग 250 फुट गहरी खाई में एक पेड़ से टकराकर अटक गया।’’

‘रोल्स रॉयस’ इंजन द्वारा चालित इस हेलीकॉप्टर का निर्माण 2008 में हुआ था।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119