नानकमत्ता में किशोर को नाले में खींच ले गया मगरमच्छ

खबर शेयर करें 👉

ग्राम बरकीडांडी, पीपलगोला निवासी एक 16 वर्षीय किशोर को गुरुवार को मगरमच्छ नाले में खींच ले गया। पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण किशोर को खोजने में जुटे हैं।गुरुवार को ग्राम बरकीडांडी, पीपलगोला निवासी दलजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह चारा काटने के लिए जंगल जा रहा था। सुबह करीब 11.30 बजे नानकसागर जलाशय के निकट नाले के पास मगरमच्छ ने दलजीत पर हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...चमोली में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप -पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा

मगरमच्छ दलजीत को नानकसागर जलाशय के किनारे स्थित नाले में खींच ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी दलजीत को खोजने में जुटे हैं, शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। इससे पहले भी दो ग्रामीणों पर मगरमच्छ हमला कर चुके हैं, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। नानकसागर जलाशय के आसपास कई नाले हैं। यहां गांव के लोग खेती के लिए या मवेशियों को चराने के लिए पहुंचते हैं। यह आवागमन के मार्ग भी है। मगरमच्छों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119