सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
एक युवती ने सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नानकमत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात संजय सिंह निवासी कोंदाखेड़ा से हुई। उसने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार परिजनों की अनुपस्थिति में घर आकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में शादी के लिए कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
युवती ने बताया कि आरोपी ने पांच सितंबर को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दूसरी युवती से शादी कर ली है। आरोप लगाया कि युवक व उसके परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सीआरपीएफ जम्मू में तैनात बताया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे