व्यापारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 28.85 लाख की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने काशीपुर के एक व्यापारी से 28 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


ओझान मोहल्ला, काशीपुर निवासी एकांत जैन पुत्र रजत कुमार जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर 2025 को फेसबुक देखते समय उन्हें शेयर बाजार से जुड़ा एक विज्ञापन वीडियो दिखाई दिया। वीडियो में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर वे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


ग्रुप में कई मोबाइल नंबर एडमिन के रूप में जुड़े थे, जो प्रतिदिन शेयर बाजार, आईपीओ और निवेश से संबंधित जानकारियां साझा करते थे। ग्रुप के अन्य सदस्य भी निवेश पर लाभ मिलने की बातें कर रहे थे, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने निवेश करने का निर्णय लिया।
कुछ दिनों बाद ग्रुप एडमिन के कहने पर उन्होंने एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड किया। भरोसा होने पर 10 दिसंबर 2025 को अपने बैंक खाते से 50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपियों के निर्देश पर अलग-अलग तिथियों में विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों में रकम भेजते गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पीड़ित के अनुसार 10 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 के बीच उन्होंने कुल 28 लाख 85 हजार रुपये जमा कर दिए। जब उन्होंने अपनी जमा राशि निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने लेनदेन रोक दिया और बहाने बनाकर और रुपये मांगने लगे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


साइबर क्राइम थाना पंतनगर के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119