दन्या पुलिस ने 88 पाउच अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा/दन्या। थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम धौलादेवी बाजार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम काफली, दन्या निवासी 23 वर्षीय पंकज गैड़ा पुत्र उमेद सिंह गैड़ा को 88 पाउच अवैध देशी मसालेदार माल्टा मार्का शराब के साथ पकड़ा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


आरोपी के खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2024 में भी उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमित जोशी (प्रभारी चौकी जागेश्वर), कांस्टेबल जगत सिंह और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119