फर्जी ईमेल से 14.98 लाख उड़ाए : पतंजलि परिवहन के खाते पर साइबर ठगों का हमला- 27 लाख की और कोशिश नाकाम

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पतंजलि परिवहन प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते से 14.98 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के वित्त विभाग ने खातों की नियमित जांच के दौरान संदिग्ध लेनदेन पकड़े। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


भावना अपार्टमेंट, हरिद्वार स्थित कंपनी के प्रतिनिधि रमन पंवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को खातों की जांच के दौरान दो संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए। एक ट्रांजेक्शन में 14,98,000 रुपये नागेश्वर त्रिपाठी के नाम से एक्सिस बैंक की बड़हलगंज (गोरखपुर) शाखा के खाते में ट्रांसफर किए गए। वहीं, दूसरी बार 25 लाख रुपये कंपनी के ही ग्राम धनपुरा स्थित एक निष्क्रिय खाते में भेजने का प्रयास किया गया, लेकिन खाता निष्क्रिय होने के कारण यह राशि वापस हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इसके अलावा 30 मार्च को पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के खाते से 27 लाख रुपये पतंजलि परिवहन के निष्क्रिय खाते में ट्रांसफर करने का संदिग्ध अनुरोध भी सामने आया, जिसे समय रहते रोक लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंक को भुगतान संबंधी निर्देश भेजे थे, जिसके आधार पर यह धोखाधड़ी की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और बैंकिंग लेनदेन के तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119