भरण-पोषण आदेश से बौखलाए बेटे-बहू ने बुजुर्ग दंपति को पीटा -जान से मारने की धमकी—कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां भरण-पोषण के अदालत के आदेश से नाराज बेटे और बहू पर बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर, थाना सिडकुल निवासी 75 वर्षीय प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह ने अदालत में दायर प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने अपने और पत्नी मालवती के भरण-पोषण के लिए उपजिलाधिकारी हरिद्वार के समक्ष वाद दायर किया था। इस पर 6 जनवरी को पारित आदेश में पुत्र मेघराज, रवि, मंगलेश और पुत्रवधू गायत्री को हर माह 5-5 हजार रुपये भरण-पोषण देने के साथ ही दो कमरे और दो दुकानें देने के निर्देश दिए गए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


आरोप है कि इस आदेश से नाराज होकर पुत्र मेघराज और बहू गायत्री लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर 20 फरवरी को दोनों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119